|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
जाति
| |
|
सुनील कुमार ‘सुमन’
“ अच्छा ,आप भी दलित समाज से हैं ?”
“ जी हां !”
“मैं भी दलित हूं।“
“ जी,आपसे मिलकर खुशी हुई।“
“ हें हें ..... आप किस जाति से हैं ?”
“जी, मैं बौद्ध हूं।”
“अच्छा ! ..... मतलब नव बौद्ध ? ”
“हां !”
“बहुत अच्छा, मैं भी बौद्ध धर्म ग्रहण कर चुका हूं।”
“जानकर अच्छा लगा।”
“हें हें ..... बौद्ध बनने से पहले आप किस जाति के थे ?”
“बौद्ध बनने से पहले मैं हिन्दू था। लेकिन अब मैं बौद्ध हूं । अब मेरी कोई जाति नहीं है।”
“जी ,वो तो ठीक है ।बौद्ध तो मैं भी हूं, लेकिन मैं.........जाति का हूं ।”
000 | |
|