गतिविधियाँ
 
 
   
     
 
  सम्पर्क  
सुकेश साहनी
sahnisukesh@gmail.com
रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
rdkamboj@gmail.com
 
 
 
अपना-पराया

"आप किस स्कूल में शिक्षक है?"
"मैं लोकहितकारी विद्यालय में हूं। क्यों, कुछ काम है क्या? "
" हां, मेरे लड़के को स्कूल में भरती कराना है।"
"तो हमारे स्कूल में ही भरती करा दीजिए।"
"पढ़ाई-वढ़ाई कैसी है? "
"नम्बर वन! बहुत अच्छे शिक्षक है। बहुत अच्छा वातावरण है। बहुत अच्छा स्कूल है।"
"आपका बच्चा भी वहीं पढ़ता होगा?"
"जी नहीं,मेरा अच्छा बच्चा तो 'आदर्श विद्यालय' में पढ़ता है।"

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

 
Developed & Designed :- HANS INDIA
Best view in Internet explorer V.5 and above