:हिसार दूरदर्शन पर लघुकथा विमर्श
12 फरवरी 2010 को दूरदर्शन हिसार से ‘लघुकथा साहित्य: समकालीन परिदृश्य’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में अशोक भाटिया, पृथ्वीराज अरोड़ा, रामकुमार आत्रेय और रूप देवगुण ने भाग लिया। संचालक अशोक भाटिया ने विश्व और भारतीय भाषाओं में लघुकथा–लेखन की चर्चा की। पृथ्वीराज अरोड़ा ने ‘बाल मनोवैज्ञानिक लघुकथाएँ’ सम्पादक: सुकेश साहनी एवं रामेश्वर काम्बोज ;हिमांशु; और ‘पैंसठ हिंदी लघुकथाएँ’ सम्पादक-अशोक भाटिया की पुस्तकों के उदाहरण देकर हिंदी में बेहतर लेखन को रेखांकित किया। रामकुमार आत्रेय ने लघुकथा विधा व इसके लेखकों की उपेक्षा का जि़क्र किया, जबकि रूप देवगुण ने हरियाणा में लघुकथा–लेखन पर प्रकाश डाला।
प्रस्तुति- अशोक भाटिया
0000