गतिविधियाँ
 
 
   
     
 
  सम्पर्क  
सुकेश साहनी
sahnisukesh@gmail.com
रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
rdkamboj@gmail.com
 
 
 
इब्ने इंशा
अलग देश

‘‘ईरान में कौन रहते है?’’
‘‘ईरान में ईरानीं क़ौम रहती है।’’
‘‘इंग्लिस्तान (इंग्लैंड) में कौन रहता है।’’
‘‘इंग्लिस्तान में अंगरेज़ कौम रहती है।’’
‘‘फ्रांस में कौन रहता है?’
‘‘फ्रांस में फ्रांसीसी कौम रहती है।’’
‘‘यह कौन–सा मुल्क है?’’
‘‘यह पाकिस्तान है!’’
‘‘इसमें पाकिस्तानी कौम रहती होगी?’’
‘‘नहीं, इसमें पाकिस्तानी कौम नहीं रहती। इसमें सिंधी कौम रहती है। इसमें पंजाबी कौम रहती है। इसमें बंगाली (तब बांग्ला देश नही बना था) कौम रहती है। इसमें यह कौम रहती है, इसमें वह कौम रहती है।’’
‘‘लेकिन पंजाबी तो हिन्दुस्तान में भी रहते हैं! सिंधी भी हिन्दुस्तान में रहते हैं! बंगाली भी हिन्दुस्तान में रहते है! फिर यह अलग देश क्यों बनाया गया था?’’
‘‘गलती हुई। माफ कीजिए। अब कभी नहीं बनाएँगे।’’

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

 
Developed & Designed :- HANS INDIA
Best view in Internet explorer V.5 and above