गतिविधियाँ
 
 
   
     
 
  सम्पर्क  
सुकेश साहनी
sahnisukesh@gmail.com
रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
rdkamboj@gmail.com
 
 
 
लघुकथाएँ - संचयन - कृष्णशंकर भटनागर
परिवर्तन
‘‘भ्रष्टाचार की भी हद हो गई है....! अभी–अभी सी.आई.डी. वालों ने एक और अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे–हाथ पकड़ा है।’’
‘‘बहुत अच्छा हुआ.....ऐसे दो–चार रेड हैंडेड पकड़े जाएँगे, तभी कुछ ठीक होगा, यह तो सी.आई.डी. वालों ने बहुत अच्छा काम किया है।’’
‘‘लेकिन जो अधिकारी पकड़ा गया है, वो तो अपना श्याम ही है...।’’
‘‘क्या कहा....? श्याम..! यह तो सी.आई.डी. वालों ने बहुत गलत काम किया है।’’
-0-
 
 
Developed & Designed :- HANS INDIA
Best view in Internet explorer V.5 and above