गतिविधियाँ
 
 
   
     
 
  सम्पर्क  
सुकेश साहनी
sahnisukesh@gmail.com
रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
rdkamboj@gmail.com
 
 
 
लघुकथाएँ - देश - हरकीरत 'हीर '
छल
हैलो- - - - - हे- - - हाय- - - - - :))
उठ गयीं- - - - - ?
हूँ- - - - हूँ- - - - तुम तो मुझे उठाने वाली थी - - - - - - ?
ह - - - ह ss- - - - ह sss- - - - चलो कोई बात नहीं - - - - - नींद तो ठीक से आई न - - - - - ?
कितने बजे सोयी थी - - - - - ?
ओ के - - - - !
नेट पे तो नहीं बैठी ज्यादा देर - - - - ?
अच्छी बात बात है - - - -
देखो अब कोई टेंशन नहीं ओ के - - - - !
नाश्ता किया - - - ?
मैं तो कर रहा हूँ राजधानी में - - -
यू नो - - - राजधानी इज गुड ट्रेन - - - - - सर्विसिंग भी बहुत अच्छी है - - - टोयलेट्स आर क्लीन एंड ब्रेक फास्ट इज टू गुड - - - ब्रेड बटर ऑमलेट टी - - - - -
ऐसा करो तुम भी अपना नाश्ता रूम में मंगवा लो - - - -
छोड़ो यार - - - अपने दिमाग से ये सारी बातें निकाल दो - - - मैं हूँ न तुम्हारे साथ - - - - - अब दो दिन मेरे साथ रहोगी तो बिलकुल नार्मल हो जाओगी - - - - -
हाँ - - - हाँ- - - बाबा - - - -
ठीक है डार्लिंग - - - पहले तुम चलाना तो सीख लो - - - - लेने से पहले चलानी आनी चाहिए कि नहीं - - - - ?
पहले सीखना जरुरी है - - - समझ रही हो न - - - फस्ट यू लर्न - - - कम से कम साल छ : महीने चलाना सीख लो - - -
ऍम आई राईट ओर रोंग - - - - ?
द बेस्ट इज पहले चलाना सीखो फिर लो - - - - क्यों - - - - ?
सीखना जरुरी है - - - - ये मत सोचो कि अपनी कार होगी तो ही सीखूंगी - - - पहले तुम चलाना तो सीखो डार्लिंग - - - - -
यूँ करो पास में कहीं कोई ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर है तो उसे ज्वायन कर लो - - - साल छह महीने - - - - - -
नहीं स्वीट हार्ट ऐसा क्यों सोचती हो - - - - ?
नो- - - नो- - - बेबी - - - ऐसा सोचना भी मत - - - - -
तुम्हें लगता है मैं ऐसा हूँ - - - - ?
मैं झूठ नहीं बोलता तुम जानती हो - - - - -
मुझ पर विश्वास है कि नहीं - - - - ?
ओ के ऐसा करो - - - डिसाइड करो कौन सी लेनी है - - - - बुकिंग का पता करो , - - - कितने दिन पहले बुकिंग होती है - - - कब तक मिलेगी - - - - गेटिंग इट - - - -
और हाँ - - - - अपने दिमाग से ये सारी फिजूल की बातें निकाल दो - - - - समझी - - - - - - - - -
अब कोई टेंशन नहीं - - - - कोई तनाव नहीं - - - ओ के - - - - माई डार्लिंग - - - - लव यू - - - -
देखो जब मैं तुम्हें दिल्ली में मिलूं तो बिलकुल मुस्कुराती हुई मिलनी चाहिए - - - खिली हुई - - - - ओ के - - -
( बीच बीच में उसके दूसरे फोन की घंटी भी बजती जाती है जिसे वह बार बार काटता जा रहा है - - - - - बातचीत लगातार जारी है- - - सुबह से दोपहर - - - दोपहर से शाम - - - - शाम से रात - - - - - )
अब आपका मौसम कैसा है - - - - ?
बहुत जल्द मौसम बदलता है आपका - - - -
इतना गुस्सा सेहत के लिए ठीक नहीं - - - - -
हाँ - - - ये हुई न बात - - - - - पर एक के साथ एक फ्री मिलना चाहिए - - - - - ह- - - ह- - - ह- - - - - -
मुझे आने दो फिर - - - - - - :
लो डिनर आ गया मेरा - - - - -
चलो अब तुम भी जल्दी से डिनर मंगवा लो अपना - - - ओ के बाय - - - -
दूसरा फोन फिर बजता है - - - - कुछ सोच कर उठा लेता है - - - - -
हाय - - - - कैसी हो - - - ?
नहीं मैं सुबह से ही काम में बहुत बीजी था - - - - -
अगले महीने पूना आ रहा हूँ न - - - - :)) - अगले महीने उधर ही सूटिंग है- - - - पूना , मुम्बई , बैंगलोर - - - - फिर हम सैटरडे , सनडे साथ होंगे - - - -
क्यों नहीं - - - ? मैं कभी झूठ नहीं बोलता डार्लिंग - - - - - -
मैंने देखा उस अधेड़ के चेहरे पर पड़े चेचक के निशानों बीच उग आई हलकी -हलकी सफ़ेद काँटों की सी दाढ़ी में उसके चेहरे की मुस्कराहट और भी विकृत हो गई थी - - - - -
-0-
 
 
Developed & Designed :- HANS INDIA
Best view in Internet explorer V.5 and above